मणिपुर में मतदान के बीच फायरिंग से दहला पोलिंग बूथ, EVM में तोड़फोड़ और कागज जलाये, एक नागरिक घायल | Firing during voting in Manipur polling booth, EVM vandalized and papers burnt, one civilian injured
मणिपुर: मणिपुर के मोइरंगकम्पु साजेब में पोलिंग बूथ पर यही हुआ है. बदमाशों ने आकर फायरिंग कर दी. एक 65 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया जो अब अस्पताल में भर्ती है। बदमाशों द्वारा चुनावी कागजात भी जलाये गये। एक ईवीएम मशीन को नष्ट कर आग लगा दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश एक पोलिंग एजेंट को अपने साथ ले जाना चाहते थे। जिसके कारण मतदान ठप हो गया था। अधिकारी बूथ पर ताला लगाकर चले गये। लेकिन बाद में वोटिंग शुरु कर दी गई।
बीएसएफ जवानों ने नागरिक को दुर्घटनास्थल से समय पर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। मणिपुर से कांग्रेस उम्मीदवार बिमल अखोइजाम ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं। मणिपुर के इम्फाल पूर्वी घाटी के क्षेत्रीगाओ में एक और मतदान केंद्र पर ‘वर्दी’ पहने कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। सोसल मीडिया पर लोगों द्वारा इसे लोकतंत्र की हत्या बताया जा रहा है। वही लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग इस पर चुप्पी साधे हुआ है।
Post Comment