Loading Now

हाई स्कोर मुकाबले में सन राईजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया, अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदो में बनाया अपनी टीम के लिये सबसे तेज अर्धशतक SRH V/s MI Live Score Update

हाई स्कोर मुकाबले में सन राईजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया, अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदो में बनाया अपनी टीम के लिये सबसे तेज अर्धशतक SRH V/s MI Live Score Update



आज आईपील के आठवें मुकाबले में हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खो कर 277 रन बनाए। जिसमें ट्रैविस हेड ने 24 बॉल में 9 चौके व 3 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। जिससे हैदराबाद को एक अच्ची शुरुआत मिल गयी। इस दौरान मयंक अग्रवाल महज 11 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अभिषेक शर्मा ने ट्रैविस हेड के साथ अच्छी साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने 23 बॉल में 3 चौके व 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदो में बनाया अपनी टीम के लिये सबसे तेज अर्धशतक बनाया। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये एडेन मार्कराम ने 28 गेंदो मे 42 रन बनाये और पिछ्ले मैच के हीरो रहे हेनरिक क्लासेन ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 34 बॉल में 4 चौके व 7 छक्कों की मदद से 80 रन बना डाले। इसके साथ हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिये 277 रन का विशाल लक्ष्य दिया जोकि आई पी एल इतिहास का अब तक का सबसे अधिक स्कोर है। मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह ने की जिन्होने 04 ओवर में कुल 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

मुंबई इंडियंस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी जिसमें उन्होंने पहले विकेट के लिए 56 रन जोडे। मुंबई इंडियंस को पहला झटका इशान किशन के रूप में लगा जिन्होने 13 गेंदो में 34 रन बनाये उसके कुछ समय बाद ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी 12 गेंदो में 26 रन बनाकर आउट हो गये। उसके बाद बल्लेबाजी करने आये नमन धीर व तिलक शर्मा ने मुंबई की पारी को सम्भाला। और एक समय ऐसा लगने लगा कि मैच मुंबई इंडियंस जी जायगा। लेकिन तभी नमन धीर 14 गेंदो में 30 रन बनाने के बाद जयदेव उनादकट का शिकार बने। उसके कुछ समय बाद मुंबई इंडियंस की इस पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले तिलक वर्मा भी 34 गेंदो में 2 चौको और 6 छक्कों  की मदद से 64 रन बनाकर आउट हो गये लेकिन तिलक वर्मा की यह पारी काम नही आई। हैदराबाद की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाजी कप्तान पैट कमिंस ने की जिन्होने 04 ओवर में कुल 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। आज के मैच में 38 छक्के लगे जोकि आज तक के आई पी एल इतिहास में सर्वाधिक छक्के है।

हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हरा दिया। प्लेयर ऑफ दा मैच अभिषेक शर्मा को दिया गया। उन्होंने 23 बॉल में 3 चौके व 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए।

Previous post

अमेरीका के बाल्टीमोर में जहाज के टकराने से टूटा पुल, कई गाडियॉं पानी में गिरी, देखें पूरी रिपोर्ट | Bridge Collapsed in Baltimore America

Next post

1 मार्च को बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में हुए बम ब्लास्ट केस में NIA ने एक आरोपी मुजम्मिल शरीफ को अरेस्ट किया | NIA arrest one accused of Rameshwaram Cafe Benglore Bomb Blast Case

Post Comment

You May Have Missed