हरियाणा में नायब सरकार का हुआ मंत्रीमंडल विस्तार, जे. पी. दलाल समेत 12 नाम पर मोहर, अनिल विज को नही मिली जगह | New Minister of Haryana
हरियाणा के नायब सरकार का हुआ मंत्रीमंडल विस्तार, जे. पी. दलाल समेत 12 नाम पर मोहर, अनिल विज को नही मिली जगह।
हरियाणा में ‘नायब सरकार’ ने अपना मंत्रीमंडल विस्तार किया है जिनमें कई नए नाम शामिल किये गये हैं। बता दें कि जे.जे.पी पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद 12 मार्च 2024 को श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणाा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ साथ 05 अन्य मंत्री 1. कंवरपाल गुज्जर 2. मूलचंद शर्मा 3. रणजीत सिंह 4. जेपी दलाल 5. डा. बनवारी लाल ने भी शपथ ग्रहन की।
नायब सरकार द्वारा मंत्रीमंडल विस्तार इस प्रकार किया गया है।
नायब सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा
कैबिनेट मंत्री :- 👇
1. कंवरपाल गुज्जर
2. मूलचंद शर्मा
3. रणजीत सिंह
4. जेपी दलाल
5. डा. बनवारी लाल
श्री कमल गुप्ता जो पहले भी यूएलबी मिनिस्टर रह चुके हैं उनका नाम फिर से मंत्रीमंडल सूची में डाला गया है। उनके अतिरिक्त इन 07 नये चेहरों को राज्य मंत्री स्वतंत्र पद बनाया गया है।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
1. सीमा त्रिखा
2. महिपाल ढाडा
3. असीम गोयल
4. अभय यादव
5. सुभाष सुधा
6. कमल गुप्ता,
7. विशंभर बाल्मिकी
जैसा कि हरियाणा के मंत्रीमंडल में अधिकतम 13 मंत्री ही रह सकते हैं जोकि अब पूरे हो चके हैं। हरियाणा में बेबाक अंदाज से काम करने वाले पूर्व खट्टर सरकार में गृह मंत्री रहे श्री अनिल विज का नाम मंत्रीमंडल सूची में नही है।
Post Comment