Loading Now

रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकी हमला, अब तक 93 लोगों की मौत, ISIS ने ली हमले की जिम्मेवारी | Terrorist Attack at Moscow Russia by ISIS

रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकी हमला, अब तक 93 लोगों की मौत, ISIS ने ली हमले की जिम्मेवारी | Terrorist Attack at Moscow Russia ISIS



शुक्रवार 22 मार्च की रात रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल में चल रहे कन्सर्ट में आतंकी हमला हुआ जिसमें अब तक 93 लोगों की मरने की खबर है और लगभग 135 से ज्यादा लोग घायल हैं। आंतकी हमले 04 आरोपी समेत कुल 11 लोगों को गिरफतार किया गया है। आंतकियों ने आर्मी जैसी ड्रैस पहन रखी थी। अन्दर जाते पहले मेन गेट बंद किया और 04 आंतकियों द्वारा फायर बम विस्फोट करना शुरू कर दिया जिससे वहां भगदड मच गई। रूस का कहना है कि हॉल से कैमिकल्स मिले हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आंतकी पूरे हॉल को जलाने वाले थे। लेकिन ऐसा करने में आंतकी नाकामयाब रहे।


18 मार्च को पुतिन 05वीं बार राष्ट्रपति बने। उसके 5 दिन बाद ही यह हमला हो गया है। पुतिन का शक यूक्रेन की तरफ जा रहा है। हालांकि अमरीकी राजदूत द्वारा पहले ही किसी बडे हमले की जानकारी रूस को दी थी जिसकी पुतिन द्वारा निन्दा की थी। अमेरिकी राजदूत द्वारा अपने नागरिकों किसी भी प्रोगाम में जाने के लिए मना किया था।


आतंकी हमले की जिम्मेवारी ISIS द्वारा ली गई है। 


भारत के प्रधानमंत्री रूस में हुए इस आंतकी हमले पर शोक जताया और कहा कि हम इस तरह के हुए हमले की निन्दा करते हैं। बचाव दल द्वारा लोगों को रेक्सयु किया जा रहा है। जिसमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों को रेस्कयु किया जा चुका है।

Previous post

इसरो ने लॉन्च किया पंखो वाला रियूजेबल पुष्पक विमान, भारत का अंतरिक्ष की तरफ एक और मजबूत कदम | ISRO launched Pushpak aircraft

Next post

हरियाणा में सरकार ने नए मंत्रियों / राज्य मंत्री को बांटे विभाग, देखें किस मंत्री को मिला है कोनसा विभाग | Department Allotted To New Ministers of Haryana

Post Comment

You May Have Missed