Loading Now

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 23 पाकिस्तानियों को सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया | Indian Navy rescued 23 Pakistanis from Somali Pirates hijacked fishing Vessel

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अगवा किये जहाज से 23 पाकिस्तानी व ईरानी पोत को बचाया। 

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 23 पाकिस्तानियों को सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया | Indian Navy rescued 23 Pakistanis from Somali Pirates hijacked fishing Vessel





भारतीय नौसेना ने एक बार और अपना पराक्रम साबित कर दिया है। दरअसल पाकिस्तानी मछुआरों का पोत अरब सागर में सोमाली समुद्री डाकुओं के द्वारा अगवा कर लिया था। जिसमें 23 मछुआरे थे। वो बुरी तरह फस गये थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। लेकिन जैसे ही यह मामला भारतीय नौसेना के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी। भारतीय नौसेना ने उसको दोनों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद डाकुओं पर आत्मसमर्पन करने के अलावा कोई चारा नही बचा। यह कार्यवाही लगभग 12 घंटे चली। इस कार्यवाही को ऑपरेशन संकल्प नाम दिया गया। 


23 मछुआरों में पाकिस्तानी व ईरानी मछुआरें शामिल हैं। फिल्हाल उनकी तलाशी लेकर उन्हें सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है। जहाँ से पुनः अपना काम कर सकें। भारतीय सेना आए दिन अपना पराक्रम साबित करती रहती है चाहे वो थल सेना हो या वायु सेना या नौसेना। इसी महीने में भारतीय नौसेना द्वारा पहले भी एक ऑपरेशन चलाया जिसमें भारतीय तट के तट से लगभग 2,600 किमी दूर रुएन जहाज जा रहा था। जिस पर समुद्री लुटेरों द्वारा हमला किया था। भारतीय नौसेना ने अपनी कार्रवाई से समुद्री डाकुओं से उस जहाज को बचाया। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि. कुमार जी ने बताया है कि हिंद महासागर को और ज्यादा सुरक्षित क्षेत्र बनाने के लिए नौसेना अलग अलग कार्रवाई करेगा। हमें अपनी सेना पर गर्व है। 

Previous post

मशहूर साउथ एक्टर डैनियल बालाजी की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत | Famous Tamil Actor Daniel Balaji dies due to Heart Attack at age of 48.

Next post

IPL 2024 में मंयक यादव ने अपने डेब्यू मैच में 155.8 की पेस से पंजाब को किया ढेर, जानिए कौन है मंयक यादव | LSG Vs PBKS Match Update, Who is Mayank Yadav ? New king of pace 155.8 kmph in Debut Match

Post Comment

You May Have Missed