Loading Now

बदायूं में हुए डबल मर्डर केस में साजिद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया एनकाउंटर में ढेर | Sajid Encounter by UP Police, Badaun Double Murder Case

बदायूं में हुए डबल मर्डर केस में साजिद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया एनकाउंटर में ढेर। Sajid Encounter by UP Police, Badaun Double Murder Case  

बदायूं में हुए डबल मर्डर केस में साजिद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया एनकाउंटर में ढेर। Sajid Encounter by UP Police Badaun Murder

बदायूं  में उस समय सन्नाटा फैल गया जब घर में खेल रहे 2 बच्चों आयुष और अहान का गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया था। बच्चों के पिता विनोद कुमार के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद व साजिद थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा आयुष और अहान के अन्य भाई पियूष पर भी हमला किया गया परन्तु किसी तरह वो बच गया। पियूष को चोटें आईं है। पुलिस द्वारा साजिद को पकडने का प्रयास किया जा रहा था तो उसके द्वारा पुलिस पर फायर किया गया जिसके जबाव में पुलिस ने भी फायर किया और पुलिस एनकाउंटर में वह मारा गया। हालांकि अभी हत्या के पीछे का खुलासा नही हो पाया है। आरोपी वहाँ पर नाई का काम करते थे। बच्चों के पिता विनोद कुमार का कहना है कि हत्या का खुलासा जावेद की गिरफतारी के बाद ही हो सकता है।

वहीं आरोपियों की मां का कहना है उनके बेटों ने गलत किया है तो उनके साथ सही हुआ जो पुलिस ने एक को ढेर किया। उनकी मां से उनके दूसरे बेटे जावेद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उसके बारे में उन्हें नही पता वो कहां है।


बदायूँ के जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के आदेशानुसार आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जाँच शुरू कर दी है और इसकी रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर जमा करने बारे कहा गया है।

Previous post

हरियाणा में नायब सरकार का हुआ मंत्रीमंडल विस्तार, जे. पी. दलाल समेत 12 नाम पर मोहर, अनिल विज को नही मिली जगह | New Minister of Haryana

Next post

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को शराब के मामले में ई.डी. ने किया गिरफ्तार | Delhi CM Arvind Kejriwal arrested by ED (Enforcement Directories)

Post Comment

You May Have Missed