Loading Now

दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों लोगों के सामने इंडिया एलांइस ने भरी हुंकार बोले बिना मैच फिक्सिंग के 180 पार भी नही जायंगे | I.N.D.I.A Alliance Mega rally at Ramlila Ground Delhi, Bjp will not cross 180

दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों लोगों के सामने इंडिया एलांइस ने भरी हुंकार बोले बिना मैच फिक्सिंग के 180 पार भी नही जायंगे | I.N.D.I.A Alliance Mega rally at Ramlila Ground Delhi,  Bjp will not cross 180



आज 31 मार्च 2024 को दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल व हेमंत सोरेन की गिरफतारी के खिलाफ इंडिया एलाइंस द्वारा रैली की गई। रैली में इंडिया एलाइंस के ज्यादातर दिग्गज नेता शामिल हुए। रैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, भगवंत मान, महबूबा मुफ्ती, फारूक अबदुल्ला, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन की पत्नि कल्पना सोरेन और अरविंद केजरीवाल की पत्नि सुनीता केजरीवाल समेत लगभग 21 नेता मौजूद रहे। I.N.D.I.A के नेताओं ने लगभग 3 घंटे जनता को संबोधित किया। रैली में लाखों की भीड मौजूद रही और काफी संख्या में लोगों को रामलीला मैदान में प्रवेश नही मिला। 


दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों लोगों के सामने इंडिया एलांइस ने भरी हुंकार बोले बिना मैच फिक्सिंग के 180 पार भी नही जायंगे | I.N.D.I.A Alliance Mega rally at Ramlila Ground Delhi,  Bjp will not cross 180

Photo: Social Media


इंडिया एलाइंस ने अपनी 5 मांगे रखी।

1. भाजपा को मिले इलैक्टोरल बॉन्ड से मिली राशि की एस आई टी जांच हो।

2. हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की तुरंत रिहाई हो।

3. विपक्षी पार्टियों को वित्तीय रूप से कमजोर न किया जाये।

4. चुनाव आयोग को विपक्षी दल पर कार्यवाही रोकनी चाहिए

5. चुनाव आयोग द्वारा सभी के लिए समान अवसर दिये जायें। 


राहुल गांधीः 

राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो मैच फिक्सिंग कर रहे हैं। हमारे 2 साथियों को गिरफतार किया जा चुका है। जिससे विपक्ष कमजोर हो जाये। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। अगर मैच फिक्स न किया जाये तो भाजपा 180 के पर भी नही जा पायेगी। अगर भाजपा फिर से सरकार बनाती है तो संविधान बदला जा सकता है। उनके द्वारा बताया गया कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज किये हुए है हमें पोस्टर / बैनर का छपवाने में समस्या हो रही है।


अखिलेश यादवः

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने 400 पार का नारा दिया है और उन्हें अपने उपर विश्वास है तो आम आदमी पार्टी से क्यों डर रहे हैं। भाजपा 400 जीत नही हार रही है। भाजपा ने ई.डी व सी बी आई का इस्तेमाल करके चंदे के नाम पर पैसा ऐंठा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के लोग जितने जोर से स्वागत करते हैं उससे अधिक जोर विदाई भी करते हैं। 


I.N.D.I.A एलाइंस

I.N.D.I.A एलाइंस की ओर से उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती जैसे सभी नेताओं ने लोकतंत्र बचाने के बारे में विचार रखे। वहीं टी एम सी द्वारा कहा गया कि वो भी इंडिया एलाइंस के साथ है। 


Previous post

IPL 2024 में मंयक यादव ने अपने डेब्यू मैच में 155.8 की पेस से पंजाब को किया ढेर, जानिए कौन है मंयक यादव | LSG Vs PBKS Match Update, Who is Mayank Yadav ? New king of pace 155.8 kmph in Debut Match

Next post

CSK Vs DC Live Update: दिल्ली के सामने ढेर हुई चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली ने 20 रनों से हराया | Delhi win against Chennai Super Kings, Rishab Pant, MS Dhoni Thala

Post Comment

You May Have Missed